1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ WTC Final: बतौर कप्तान फिर फेल होने पर फैंस ने विराट को किया ट्रोल, याद आए माही

IND vs NZ WTC Final: बतौर कप्तान फिर फेल होने पर फैंस ने विराट को किया ट्रोल, याद आए माही

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 24, 2021 12:08 pm IST,  Updated : Jun 24, 2021 12:08 pm IST

विराट की कप्तानी में पहली हार पाकिस्तान के खिलाफ 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में मिली थी, दूसरी हार न्यूजीलैंड ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में दी और अब तीसरी हार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कीवी टीम ने दी।

IND vs NZ WTC Final: Twitter starts Virat Kohli vs MS Dhoni...- India TV Hindi
IND vs NZ WTC Final: Twitter starts Virat Kohli vs MS Dhoni debate after India’s loss Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में आईसीसी की एक भी ट्रॉफी बतौर कप्तान न जीत पाने की बहस एक बार फिर सोशल मीडिया पर छिड़ गई है। अब विराट की कप्तानी की तुलना एमएस धोनी की कप्तानी से की जा रही है और विराट को ट्रोल किया जा रहा है। 32 वर्षीय कोहली का बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट में तीसरी हार है।

पहली हार पाकिस्तान के खिलाफ 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में मिली थी, दूसरी हार न्यूजीलैंड ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में दी और अब तीसरी हार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कीवी टीम ने दी।

कोहली ने बतौर खिलाड़ी साल 2011 में विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। तब टीम के कप्तान धोनी थे। लेकिन कोहली बतौर कप्तान आज तक एक बी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके।

डब्ल्यूटीसी फाइनल की बात करें तो पूरी टीम इसमें फेल रही थी और न्यूजीलैंड ने अच्छा खेला था। भारत ने पहली पारी में 217 और दूसरी पारी में सिर्फ 170 रन बनाए थे, जो काफी नहीं थे। ये न्यूजीलैंड की आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2000 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

यहां देखिए किस तरह फैंस ने कोहली और धोनी की कप्तानी की तुलना की-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल