1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs SA: विशाखापट्टनम में 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने 80 साल पुराना दोहराया ये कारनामा, बने पहले भारतीय

Ind vs SA: विशाखापट्टनम में 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने 80 साल पुराना दोहराया ये कारनामा, बने पहले भारतीय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 09, 2019 08:52 am IST,  Updated : Oct 09, 2019 08:52 am IST

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने पहली पारी में 176 जबकि दूसरी पारी में 127 रनों की शानदार पारी खेली।

Rohit sharma- India TV Hindi
Rohit sharma Image Source : PTI

विशाखापट्टनम में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाजी की। इस तरह जैसे ही वनडे क्रिकेट के हिटमैन रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने उतरे उन्होंने रनों के साथ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। बतौर सलामी बल्लेबाज पहली बार टेस्ट मैच खेलने उतरे रोहित ने दोनों पारियों में शानदार शतक जड़ा। जिसके चलते उन्होंने कई कीर्तिमान हासिल किए मगर एक ऐसा भी शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा जिसे रोहित कभी नहीं बनाना चाहेंगे। 

जी हाँ, टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने पहली पारी में 176 जबकि दूसरी पारी में 127 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके चलते टीम इंडिया को 203 रनों से बड़ी जीत हासिल हुई, इसी बीच रोहित कैसे आउट हुए इस पर लोगो ने कम ध्यान दिया। 

दरअसल, रोहित शर्मा दोनों पारियों में स्टंपिंग के जरिए आउट हुए और दोनों बार एक ही मैच में विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक और गेंदबाज केशव महाराज थे। इस तरह रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने जो दोनों बार एक ही पारी में स्टंपिंग आउट हुए हो और गेंदबाज व विकेटकीपर भी एक समान हो। 

हालाँकि रोहित पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने जबकि विश्व क्रिकेट के इतिहास में वो 22वें बल्लेबाज बने जो दोनों पारियों में स्टंपिंग के जरिए आउट हुआ। रोहित से पहले इंग्लैंड के क्रिकेटर वैली हैमंड ऐसे बल्लेबाज थे जो साल 1939 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में स्टंप आउट हुए थे। इस तरह ठीक 80 साल बाद रोहित शर्मा ने ये कारनामा दोहराया और पहले भारतीय बल्लेबाज बने। 

बता दें की तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया जीत चुकी है। अब दूसरा मैच 10 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा। जिसमें फैंस एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में भी बतौर सलामी बल्लेबाज पहचान बनाने वाले रोहित से लम्बी पारी की उम्मीद करेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।