1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL : बीसीसीआई ने शेयर किया टीम इंडिया के पहले ट्रेनिंग सेशन का वीडियो, राहुल द्रविड़ ने कही ये बात

IND vs SL : बीसीसीआई ने शेयर किया टीम इंडिया के पहले ट्रेनिंग सेशन का वीडियो, राहुल द्रविड़ ने कही ये बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 03, 2021 10:46 am IST,  Updated : Jul 03, 2021 10:46 am IST

भारतीय टेस्ट टीम के ब्रिटेन में होने के कारण इस दौरे के लिये दूसरी श्रेणी की टीम का चयन किया है, जिसकी अगुवाई शिखर धवन करेंगे। 

IND vs SL: BCCI shared the video of Team India's first training session, Rahul Dravid said this- India TV Hindi
IND vs SL: BCCI shared the video of Team India's first training session, Rahul Dravid said this Image Source : TWITTER/@BCCI

श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज से पहले टीम इंडिया ने अपने क्वारंटीन पूरा कर लिया है और शुक्रवार को सभी खिलाड़ियों ने अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिय पर पोस्ट किया है जिसमें खिलाड़ी पूल में वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, भारत के श्रीलंका दौरे का आगाज 13 जुलाई को खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले से होगा। 

इस दौरे पर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि 18 दिन के क्वारंटीन के बाद बाहर निकलकर अच्छा लग रहा है और खिलाड़ी एक दूसरे से तालमेल बनाने में लगे हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इतना लंबा क्वारंटीन किसी के लिए भी आसान नहीं होता।

भारतीय टेस्ट टीम के ब्रिटेन में होने के कारण इस दौरे के लिये दूसरी श्रेणी की टीम का चयन किया है, जिसकी अगुवाई शिखर धवन करेंगे। भारतीय टीम सोमवार को यहां पहुंची थी जिसके बाद खिलाड़ियों को होटल के अपने कमरों में तीन दिन तक पृथकवास पर रहना पड़ा था।

भारत को इस दौरे पर तीन वनडे और इतने ही मैच की टी20 सीरीज खेलनी है।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया - शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नितीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर , के गौतम, कुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल