1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: कुसल परेरा हुए सीरीज से बाहर, जानिए वजह

IND vs SL: कुसल परेरा हुए सीरीज से बाहर, जानिए वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2021 10:49 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 10:49 pm IST

18 जुलाई से शुरू हो रही भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज से कुसल परेरा बाहर हो गए हैं।

IND vs SL: Kusal Perera ruled out of India series due to...- India TV Hindi
IND vs SL: Kusal Perera ruled out of India series due to injury Image Source : GETTY

पूर्व कप्तान और श्रीलंका के प्रमुख बल्लेबाज कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ 18 जुलाई से शुरू हो रही सीरीज नहीं खेल सकेंगे। परेरा इंग्लैंड का दौरा करने वाली श्रीलंका टीम के कप्तान थे लेकिन खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच अनुबंध विवाद के कारण दासुन शनाका को कप्तान बनाया गया।

ENG v IND : दर्शकों के बगैर काउंटी XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा, "कुसल परेरा का भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर होना तय है। उन्हें कंधे में चोट लगी है। टीम ने चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया। उन्हें आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है लेकिन टीम के डॉक्टर ने कहा कि उन्हें छह सप्ताह तक बाहर रहना पड़ेगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल