1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v IND : दर्शकों के बगैर काउंटी XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया

ENG v IND : दर्शकों के बगैर काउंटी XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया

 Reported By: IANS
 Published : Jul 15, 2021 06:18 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 06:18 pm IST

भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप एकादश के खिलाफ दर्शकों के बिना तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। 

ENG v IND : दर्शकों के बगैर...- India TV Hindi
ENG v IND : दर्शकों के बगैर काउंटी XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया Image Source : GETTY

लंदन। भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप एकादश के खिलाफ दर्शकों के बिना तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी के लिए है। अभ्यास मैच 20 जुलाई से रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। डरहम क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की।

डरहम काउंटी क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमीरात रिवरसाइड भारत और काउंटी चैंपियनशिप एकादश के बीच अभ्यास मैच की मेजबानी करेगा।" बयान में कहा, "विश्व की नंबर-2 टेस्ट टीम ने इस बार अमीरात रिवरसाइट को अपना घरेलू आयोजन स्थल बनाया है। टीम 20 जुलाई से काउंटी के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।"

विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ तीन दिनों के खेल में काउंटी सर्किट से कई खिलाड़ी होंगे। सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और फिलहाल आईसोलेशन में है। इसी कारण अभ्यास मैच को दर्शकों के बिना कराने का फैसला किया गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल