1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Wi: मैं दर्शकों के मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि अपने देश के लिए मारता हूँ छक्के- विराट कोहली

Ind vs Wi: मैं दर्शकों के मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि अपने देश के लिए मारता हूँ छक्के- विराट कोहली

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 07, 2019 06:25 am IST,  Updated : Dec 07, 2019 06:25 am IST

वेस्टइंडीज के साथ पहले टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में कोहली ने कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ 94 नाबाद रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : AP

हैदराबाद| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो भीड़ का मनोरंजन करने के लिए हवा में शॉट खेलते हैं बल्कि अपना काम करना चाहते हैं और देश के लिए मैच जीतना चाहते हैं। 

वेस्टइंडीज के साथ पहले टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में कोहली ने कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ 94 नाबाद रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इस पारी में कोहली के बल्ले से 6 चौके तो 6 छक्के निकले।

मैच के बाद कोहली ने कहा कि वह छोटे प्रारूप में भी जल्दबाजी में क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। कोहली ने कहा, ‘‘जब भी मैं टी-20 क्रिकेट खेलता हूं तो ऐसे नहीं खेलता कि भीड़ का मनोरंजन करने के लिए हवा में गेंद खेलूं। मैं अपना काम करने पर ध्यान केंद्रित रखता हूं। टीम के रूप में हमारी मजबूती पारी की शुरुआत में तेजी से खेलना है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपना खेल नहीं बदलना चाहता क्योंकि मैं तीनों प्रारूप में खेलता हूं। मैं तीनों प्रारूपों में योगदान करना चाहता हूं। मैं प्रारूप विशेषज्ञ नहीं बनना चाहता।’’ 

बता दें की वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली 94 नाबाद तो के. एल. राहुल 62 ने दमदार बल्लेबाजी करके 18.4 ओवर में ही मैच को जीता दिया। इस तरह तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।   

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल