1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: कीरोन पोलार्ड ने गेंदबाजों पर फोड़ा भारत के खिलाफ पहले टी-20 में मिली हार का ठीकरा

IND vs WI: कीरोन पोलार्ड ने गेंदबाजों पर फोड़ा भारत के खिलाफ पहले टी-20 में मिली हार का ठीकरा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 06, 2019 11:26 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 11:26 pm IST

वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा की गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Kieron Pollard, virat kohli, ind vs Wi, bowlers, Extra Run, 1st T20- India TV Hindi
Kieron Pollard Image Source : GETTY IMAGES

भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 208 रनों की चुनौती दी थी जिसे मेजबान टीम ने 8 गेंद शेष रहते ही पूरा कर लिया। इस करारी हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने गेंदबाजों पर इसका ठीकरा फोड़ा।

विंडीज के गेंदबाजों ने भारतीय पारी में कुल 23 अतिरिक्त रन खर्च किए जिनमें 14 वाइड शामिल रहीं।

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में पोलार्ड ने कहा, "बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया। हम अतिरिक्त रनों के कारण हारे। तकरीबन ढाई ओवर हमने ज्यादा फेंके, हां यह बल्लेबाजों के मुफीद विकेट थी, लेकिन अगर हम अपनी रणनीति का पालन अच्छे से करते तो यह अलग कहानी हो सकती थी। यही दो एरिया रहे जिनके कारण हम हारे।"

पोलार्ड ने हालांकि कहा है कि इस मैच से टीम के लिए कुछ सकारात्मक सीखें भी रही हैं।

उन्होंने कहा, "हम आमतौर पर नकारात्मक बातों पर ध्यान देते हैं, लेकिन आज के मैच से कुछ सकारात्मक बातें भी मिलती हैं। ब्रेंडन किंग और शिमरन हेटमायेर ने अच्छी लय में नजर आए। फील्डरों ने अच्छा किया। हमें सुधार करना होगा। अगर हम कुछ और चीजें बेहतर कर सके तो हम जीत सकते हैं।"

भारत ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल