1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाकी देशों से 60 फीसदी ज्यादा क्रिकेट खेलती है भारतीय टीम: भरत अरुण

बाकी देशों से 60 फीसदी ज्यादा क्रिकेट खेलती है भारतीय टीम: भरत अरुण

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2018 06:35 am IST,  Updated : Nov 01, 2018 06:35 am IST

 ''भारत बाकी देशों से 60 फीसदी ज्यादा क्रिकेट खेलता है तो यह बात स्वाभाविक है कि उनके तेज गेंदबाजों को रोटेट करने की जरूरत होती है।"

भरत अरुण- India TV Hindi
भरत अरुण

तिरुवनंतपुरम: भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण का कहना है कि उनकी टीम बाकी देशों से 60 फीसदी ज्यादा क्रिकेट खेलती है। भारत को गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच खेलना है जो निर्णायक मैच है। इस मैच में जीत भारत को सीरीज दिला देगी तो हार विंडीज को बराबरी का तोहफा देगी। 

संवाददाताओं से बात करते हुए अरुण ने कहा, "चूंकि भारत बाकी देशों से 60 फीसदी ज्यादा क्रिकेट खेलता है तो यह बात स्वाभाविक है कि उनके तेज गेंदबाजों को रोटेट करने की जरूरत होती है।"

उनका कहना है कि रोटेशन की नीति का उद्देश्य खिलाड़ियों के ऊपर दबाव को कम करना है। 

वेस्टइंडीज ने बुधवार को अभ्यास नहीं किया तो वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली तथा महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने भी होटल में ही आराम फरमाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल