1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND W vs ENG W: गर्दन के दर्द से उबरीं मिताली राज, तीसरे वनडे में खेलेंगी

IND W vs ENG W: गर्दन के दर्द से उबरीं मिताली राज, तीसरे वनडे में खेलेंगी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2021 09:11 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 09:11 pm IST

मिताली को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान गर्दन में दर्द महसूस हुआ था जिसके कारण वह विपक्षी टीम की पारी के दौरान मैदान में नहीं उतर सकी थीं।

IND W vs ENG W: mithali raj recovers, will play in third odi- India TV Hindi
IND W vs ENG W: mithali raj recovers, will play in third odi Image Source : GETTY

भारतीय कप्तान मिताली राज की गर्दन का दर्द ठीक हो गया है जिससे वह शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम मैच में टीम की अगुआई करने को तैयार हैं।

मिताली को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान गर्दन में दर्द महसूस हुआ था जिसके कारण वह विपक्षी टीम की पारी के दौरान मैदान में नहीं उतर सकी थीं। मिताली ने इस मैच में श्रृंखला का लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया था।

उपकप्तान हरमनप्रीत ने इसके बाद टीम की अगुआई की थी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मिताली की टीम के साथ ट्रेनिंग की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "कप्तान मिताली राज दर्द से उबर गयी हैं और लड़कियों के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं क्योंकि हम वारसेस्टर में यहां तीसरे वनडे की तैयारी कर रहे हैं।"

स्टार शटलर पीवी सिंधू के अनुरोध पर सरकार ने उपकरण खरीदने को मंजूरी दी

भारत पहले ही दोनों मैचों में हार से श्रृंखला गंवा चुका है लेकिन टीम तीसरे वनडे में सांत्वना जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल