1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्टार शटलर पीवी सिंधू के अनुरोध पर सरकार ने उपकरण खरीदने को मंजूरी दी

स्टार शटलर पीवी सिंधू के अनुरोध पर सरकार ने उपकरण खरीदने को मंजूरी दी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2021 08:18 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 08:18 pm IST

एसएआई ने कहा कि सिंधू के इस उपकरण की मांग करने के 24 घंटे के भीतर इसे खरीदने को मंजूरी दे दी गयी।

Government clears PV Sindhu's request for advanced recovery...- India TV Hindi
Government clears PV Sindhu's request for advanced recovery system Image Source : GETTY

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू के अनुरोध पर सरकार ने एक अत्याधुनिक 'रिकवरी' उपकरण खरीदने को मंजूरी दे दी जिससे इस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी को आगामी टोक्यो ओलंपिक से पहले शारीरिक रूप से फिट बने रहने में मदद मिलेगी।

भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने कहा कि 2016 ओलंपिक रजत पदक विजेता के इस उपकरण की मांग करने के 24 घंटे के भीतर इसे खरीदने को मंजूरी दे दी गयी। साइ ने हालांकि इस उपकरण के कीमत का जिक्र नहीं किया।

टोक्यो ओलंपिक के लिये भारत के पदक दावेदारों में शामिल सिंधू इससे काफी खुश थीं।

यह विशेष प्रकार का उपकरण है जिससे खिलाड़ी को खेल के लिये खुद को फिट रखने में मदद मिलती है। इससे खिलाड़ी को दर्द, सूजन और खिंचाव को कम करने में सहायता मिलती है जिसे बर्फीले पानी का इस्तेमाल होता है।

इसे खरीदने की प्रशासनिक मंजूरी के बाद सिंधू ने कहा, "मैं खुश हूं कि साइ को ‘रिकवरी सिस्टम’ के लिये मेरे अनुरोध को मंजूरी देने में एक भी दिन का भी समय नहीं लिया।"

पाकिस्तान के केंद्रीय अनुबंध में केटेगरी ए में शामिल हुए हसन अली

सिंधू ने कहा, "इससे लंबे ट्रेनिंग सत्र या मैच के बाद मुझे काफी मदद मिलेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल