1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश प्रीमियर लीग का सीजन शुरू होने से पहले ही बोर्ड को लगा झटका, फ्रेंचाइजी ने छोड़ा टीम का मालिकाना हक

बांग्लादेश प्रीमियर लीग का सीजन शुरू होने से पहले ही बोर्ड को लगा झटका, फ्रेंचाइजी ने छोड़ा टीम का मालिकाना हक

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Dec 25, 2025 10:56 pm IST,  Updated : Dec 25, 2025 10:56 pm IST

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के आगामी नए सीजन की शुरुआत 26 दिसंबर से होनी है तो वहीं इससे ठीक पहले चट्टोग्राम रॉयल्स टीम का मालिकाना हक रखने वाली फ्रेंचाइजी ने इसे छोड़ने का फैसला लिया है।

Chattogram Royals- India TV Hindi
चट्टोग्राम रॉयल्स Image Source : X/BANGLADESH CRICKET

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के लिए आगामी बांग्लादेश प्रीमियर लीग सीजन को सही तरह से आयोजित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, जिसके पीछे वहां के घरेलू हालात भी बड़ी वजह हैं। वहीं बांग्लादेश प्रीमियर लीग के साल 2025-26 की शुरुआत जहां 26 दिसंबर से होनी है तो वहीं इससे ठीक 24 घंटे पहले चट्टोग्राम रॉयल्स टीम का मालिकाना हक रखने वाली ट्रायंगल सर्विसेज लिमिटेड ने इसे छोड़ने का फैसला लिया है, जिससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

बीसीबी ने टीम का नियंत्रण अपने हाथों में लिया

बीपीएल का 12वां सीजन शुरू होने से ठीक पहले ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार चट्टोग्राम रॉयल्स फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक छोड़ने वाली ट्रायंगल सर्विसेज लिमिटेड को लेकर बीपीएल के चेयरमैन इफ्तेखार रहमान ने दिए अपने बयान में कहा कि उन्होंने हमें मालिकाना हक छोड़ने के अपने पहले की जानकारी तीन घंटे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भेजे एक लेटर के रूप में दी है। उनके इस फैसले के बाद हमने आधिकारिक तौर पर टीम का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। हमें इसका अंदाजा बिल्कुल भी नहीं था। फ्रेंचाइजी ने बीसीबी को भेजे अपने लेटर में लिखा है कि मीडिया रिपोर्टों के कारण उन्हें टीम के लिए कोई स्पॉन्सर नहीं मिल रहा है। इस सीजन में हमने ईमानदारी और खिलाड़ियों की सैलरी देने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। हम पिछले साल हुई घटना को फिर से नहीं दोहराना चाहते हैं जो राजशाही फ्रेंचाइजी के प्लेयर्स के साथ देखने को मिली थी।

पिछले कई सीजन से लगातार सामने आ रहीं हैं दिक्कतें

साल 2012 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी फ्रेंचाइजी टी20 लीग बांग्लादेश प्रीमियर लीग का आयोजन किया था, जिसके बाद पिछले कुछ सालों से लगातार ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं, जिसमें खिलाड़ियों की सैलरी या होटल बिल सहित अन्य भुगतान नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा आगामी सीजन को लेकर बात की जाए तो उसमें से कुछ बड़े खिलाड़ी जो इसमें हिस्सा लेने वाले थे, उन्होंने अपना नाम वापस लेने का फैसला लिया है, जिसमें श्रीलंका के निरोशन डिकवेला के अलावा पाकिस्तान के अबरार अहमद और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें

दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, T20I में ऐसा करने वाली बनेंगी पहली भारतीय खिलाड़ी

टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हो रहा स्टार खिलाड़ी, अक्टूबर में खेला था आखिरी मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल