1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind 'A' vs NZ 'A' : पृथ्वी शॉ की शानदार फॉर्म के चलते, इंडिया 'ए' ने न्यूजीलैंड 'ए' को दी मात

Ind 'A' vs NZ 'A' : पृथ्वी शॉ की शानदार फॉर्म के चलते, इंडिया 'ए' ने न्यूजीलैंड 'ए' को दी मात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2020 11:36 am IST,  Updated : Jan 22, 2020 11:36 am IST

जीत के लिये 231 रन का लक्ष्य भारत ने 20 से अधिक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत ए के लिये मोहम्मद सिराज सबसे उपयोगी गेंदबाज रहे जिन्होंने 6.3 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिये। 

Prithvi Shaw- India TV Hindi
Prithvi Shaw Image Source : GETTY IMAGES

लिंकन| फार्म में चल रहे पृथ्वी शॉ की शानदार पारी के दम पर भारत ए ने पहले अनधिकृत वनडे में न्यूजीलैंड ए को पांच विकेट से हराया। शिखर धवन के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम में चुने गए 20 वर्ष के शॉ  ने 35 गेंद में 48 रन बनाये। भारत की टी20 टीम में धवन की जगह आये विकेटकीपर संजू सैमसन ने 21 गेंद में 39 रन बनाये। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 35 रन का योगदान दिया। 

जीत के लिये 231 रन का लक्ष्य भारत ने 20 से अधिक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत ए के लिये मोहम्मद सिराज सबसे उपयोगी गेंदबाज रहे जिन्होंने 6.3 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिये। वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल को दो दो विकेट मिले। 

भारत ए टीम ने न्यूजीलैंड ए को नौ गेंद बाकी रहते 230 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ए के लिये रचिन रविंद्र ने 58 गेंद में 49 और कप्तान टाम ब्रूस ने 55 गेंद में 47 रन बनाये। भारत ए की शुरूआत तेज रही जब शॉ और मयंक अग्रवाल ने अपने मनचाहे अंदाज में रन बनाये। 

भारत का पहला विकेट 79 रन के स्कोर पर गिरा जब जिम्मी नीशाम ने शॉ  को पवेलियन भेजा। शॉ  ने अभ्यास मैच में 100 गेंद में 150 रन बनाये थे। इस मैच में उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के जड़े। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल