1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के कोच ने भारत के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए अपनी टीम को चेताया

दक्षिण अफ्रीका के कोच ने भारत के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए अपनी टीम को चेताया

 Reported By: IANS
 Published : Jan 03, 2018 06:45 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 06:45 pm IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच जनवरी से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहले मैच के लिए तैयार पिच पर घास है। कगीसो रबाडा, वर्नोन फिलेंडर, मोर्ने मोर्केल जैसे तेज गेंदबाजों के दम पर कोच गिब्सन ने आशा जताई है कि मेजबान को थोड़ी बढ़त रहेगी।

ओटिस गिब्सन- India TV Hindi
ओटिस गिब्सन

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच ओटिस गिब्सन ने भारत के साथ खेली जाने वाली टेस्ट सिरीज़ को लेकर अपनी टीम को चेताया है। गिब्सन का कहना है कि आगामी तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में भारतीय टीम कड़ी प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकती है। 

गिब्सन ने यहां मीडिया से कहा, "भारतीय टीम वर्तमान में टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर है, उनकी टीम में विश्वस्तरीय खिलाड़ी शामिल हैं और वे केवल अपने देश में ही विश्वस्तरीय नहीं हैं। भारत की टीम अच्छी है और हमें यकीन है कि यह सीरीज बहुत मुश्किल होने वाली है।"

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच जनवरी से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहले मैच के लिए तैयार पिच पर घास है। कगीसो रबाडा, वर्नोन फिलेंडर, मोर्ने मोर्केल जैसे तेज गेंदबाजों के दम पर कोच गिब्सन ने आशा जताई है कि मेजबान को थोड़ी बढ़त रहेगी।

गिब्सन ने विकेट के बारे में कहा, "मुझे उम्मीद नहीं है कि अब से लेकर शुक्रवार तक इसमें कोई बदलाव आएगा।"

भारत के खिलाफ सिरीज़ खेलने का अनुभव गिब्सन को है। वह 2016 में इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच थे जब इंग्लैंड की टीम पांच मैचों टेस्ट सीरीज में भारत से 0-4 से हारी थी। 

गिब्सन का हालांकि यह मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होगी।

उन्होंने कहा, "2016 में भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन परिस्थितियों में समय ऐसा था कि हम उन्हें आउट नहीं कर पाए। मुझे लगता कि अब परिस्थितियों में काफी अंतर है। भारतीय टीम के लिए हमने कुछ योजनाएं बनाई हैं।"

गिब्सन का यह भी मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की वर्तमान में तेज गेंदबाजी विश्व में सबसे बेहतरीन है। इससे टीम के भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ जीतने के अच्छे अवसर हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल