1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v IND, 2nd Test : लॉर्ड्स टेस्ट 151 रनों से जीत भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

ENG v IND, 2nd Test : लॉर्ड्स टेस्ट 151 रनों से जीत भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2021 11:23 pm IST,  Updated : Aug 16, 2021 11:42 pm IST

भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 151 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की।

ENG v IND, 2nd Test : लॉर्ड्स टेस्ट...- India TV Hindi
ENG v IND, 2nd Test : लॉर्ड्स टेस्ट 151 रनों से जीत भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त Image Source : GETTY

लंदन। भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन सोमवार को यहां इंग्लैंड को 151 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। इंग्लैंड के सामने जीत के लिये 172 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 120 रन पर आउट हो गयी। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने चार, जसप्रीत बुमराह ने तीन, इशांत शर्मा ने दो और मोहम्म्द शमी ने एक विकेट लिया। 

इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 298 रन पर समाप्त घोषित करके इंग्लैंड के सामने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन 272 रन का लक्ष्य रखा। भारत की दूसरी पारी का आकर्षण मोहम्मद शमी (नाबाद 56) और जसप्रीत बुमराह (नाबाद 34) के बीच नौवें विकेट के लिये 89 रन की अटूट साझेदारी रही। यह भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ नौवें विकेट के लिये दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 

टीम की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 61 रन बनाये। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने तीन जबकि ओली रॉबिन्सन और मोईन अली ने दो –दो विकेट लिये। भारत ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 391 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल