1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत ने हमारे खिलाड़ियों पर पाकिस्तान दौरा नहीं करने का दबाव नहीं बनाया: श्रीलंकाई खेल मंत्री

भारत ने हमारे खिलाड़ियों पर पाकिस्तान दौरा नहीं करने का दबाव नहीं बनाया: श्रीलंकाई खेल मंत्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 01, 2019 10:27 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 10:27 pm IST

श्रीलंका के खेल मंत्री हारिन फर्नांडो ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिस में कहा गया था कि बीसीसीआई ने उनके खिलाड़ियों को धमकी दी थी कि अगर वे पाकिस्तान का दौरा करेंगे तो उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया जाएगा।

श्रीलंका स्पोर्ट मिनिस्टर- India TV Hindi
श्रीलंका स्पोर्ट मिनिस्टर Image Source : TWITTER/OFFICALSLC

कराची। श्रीलंका के खेल मंत्री हारिन फर्नांडो ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिस में कहा गया था कि बीसीसीआई ने उनके खिलाड़ियों को धमकी दी थी कि अगर वे पाकिस्तान का दौरा करेंगे तो उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया जाएगा।

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने आरोप लगाया था कि भारत श्रीलंका के खिलाड़ियों पर पाकिस्तान का दौरा नहीं करने का दबाव बना रहा। उन्होंने ट्वीट किया था कि भारतीय ‘खेल प्राधिकरण’ खराब रणनीति का सहारा ले रहे थे। श्रीलंका ने सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान के दौरे पर टीम भेजी है लेकिन उसके शीर्ष खिलाड़ी सुरक्षा का हवाला देकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

फर्नांडो ने कहा कि बीसीसीआई ने कभी भी उसके खिलाड़ियों के फैसले को प्रभावित करने की कोशिश नहीं की और फवाद के ट्वीट ने उन्हें मुश्किल स्थिति में डाल दिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो पाकिस्तान के मंत्री के कारण काफी विवाद हुआ क्योंकि आईपीएल में खेलने का करार सिर्फ लेसिथ मलिंगा के पास है। मुझे ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा जहां भारतीय उच्चायोग और इस मामले से जुड़े हर किसी ने ट्वीट कर यह साफ करने के लिए कहा कि उनका (बीसीसीआई) इससे कोई लेना-देना नहीं था, जो मैंने किया और यही सच्चाई है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल