1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गावस्कर ने बताई WTC फाइनल में टीम इंडिया की हार की वजह

गावस्कर ने बताई WTC फाइनल में टीम इंडिया की हार की वजह

 Reported By: IANS
 Published : Jun 30, 2021 07:02 pm IST,  Updated : Jun 30, 2021 07:02 pm IST

सुनील गावस्कर का कहना है कि भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में जरूरत के अनुसार संयम नहीं दिखाया। 

गावस्कर ने बताई WTC...- India TV Hindi
गावस्कर ने बताई WTC फाइनल में टीम इंडिया की हार की वजह Image Source : GETTY

मुंबई| भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में जरूरत के अनुसार संयम नहीं दिखाया। न्यूजीलैंड ने बारिश से बाधित डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराया था।

गावस्कर ने कहा, "मैच के अंतिम दिन वातावरण सुहाना था और सूरज भी निकला रहा था। लेकिन भारतीय जो सीमित ओवर के मैच में ढल गए, उन्होंने टेस्ट में जरूरत के अनुसार संयम नहीं दिखाया।"

भारत की दूसरी पारी उस मैच में 170 रन पर ढेर हो गई थी और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य मिला था। गावस्कर ने कहा, "ऐसे वातावरण में किस तरह का संयम और शॉट चयन की जरूरत होती है वो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की दोनों पारियों में दिखा।"

उन्होंने कहा, "विलियम्सन ने दिखाया कि बल्लेबाज को ऐसे वातावरण में किस तरह शॉट खेलने हैं। उन्होंने इस तरह बल्लेबाजी की जैसा उन्हें पता है कि यहां कैसे खेलना है और सभी बल्लेबाजों को ऐसे ही खेलना चाहिए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल