1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के पास विश्व कप जीतने का सुनहरा अवसर : दिलीप वेंगसरकर

भारत के पास विश्व कप जीतने का सुनहरा अवसर : दिलीप वेंगसरकर

 Reported By: IANS
 Published : May 06, 2019 10:57 pm IST,  Updated : May 06, 2019 10:57 pm IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के पास विश्व कप जीतने का शानदार मौका है। 

India has a golden opportunity to win the World Cup: Dilip Vengsarkar- India TV Hindi
India has a golden opportunity to win the World Cup: Dilip Vengsarkar Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के पास विश्व कप जीतने का शानदार मौका है। वेंगसरकर ने सोमवार को कहा, "भारत के पास विश्व कप जीतने का बेहतरीन मौका है। कम से कम सेमीफाइनल तक वे जरूर जाएंगे लेकिन फाइनल के बारे में मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता। हमारे पास बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और वे सभी फार्म में हैं। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।" 

2006 से 2008 तक भारतीय टीम के प्रमुख चयनकर्ता रहे वेंगसरकर ने साथ ही कहा कि आगामी मुंबई प्रीमियर लीग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका देगी। 

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ियों के पास यह एक अच्छा मौका है। इसमें 160 खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इसका पहला सीजन काफी अच्छा रहा था। इसमें कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले सीजन में अच्छा किया था और उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला था। सभी टीम मालिक और खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल