1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v IND : गावस्कर ने चौथे टेस्ट में भारत को अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने की दी सलाह

ENG v IND : गावस्कर ने चौथे टेस्ट में भारत को अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने की दी सलाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2021 10:02 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 10:02 pm IST

सुनील गावस्कर ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली करारी हार के बाद कहा कि भारत को चौथे टेस्ट में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को लेने के बारे में सोचना होगा।

ENG v IND : गावस्कर ने चौथे...- India TV Hindi
ENG v IND : गावस्कर ने चौथे टेस्ट में भारत को अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने की दी सलाह Image Source : AP

लीड्स| भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली करारी हार के बाद कहा कि भारत को चौथे टेस्ट में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को लेने के बारे में सोचना होगा।

गावस्कर ने कहा, "मेरे ख्याल से इन्हें सोचना होगा कि क्या वे इस लाइन अप के साथ उतरेंगे या टीम में परिवर्तन करेंगे। उन्हें सोचना होगा कि क्या वह पांच गेंदबाजों के साथ ठीक है या उन्हें गेंदबाज के बदले अतिरिक्त बल्लेबाज को लेना है।"

ENG vs IND: जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड में पूरे किए 400 विकेट, ऐसा करने वाले बने पहले तेज गेंदबाज

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने महत्वपूर्ण नंबर 6 बल्लेबाजी की स्थिति की ओर इशारा किया जहां ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी की और सीरीज में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत नंबर 6 पर एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खेला सकता है और पंत को नीचले क्रम में भेज सकता है। पंत के अलावा अजिंक्य रहाणे का समय भी ठीक नहीं चल रहा है। पंत का बाहर होना मुश्किल है और अगर किसी को ड्रॉप करना हुआ तो वह रहाणे हो सकते हैं।

अगर रहाणे को बाहर रखा जाता है तो भारत के पास मयंक अग्रवाल और सूर्यकुमार यादव तथा हनुमा विहारी में से किसी दो बल्लेबाजों को लेने का विकल्प होगा। भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि भारत को चार गेंदबाजों को खिलाना चाहिए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद एकादश की पुष्टि नहीं की है।

ENG v IND : जो रूट ने इस खिलाड़ी को करार दिया टेस्ट क्रिकेट का 'GOAT'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल