1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीन बार जीता बेस्ट ऑलराउंडर का अवार्ड, अब टीम से बाहर किए जाने पर इस खिलाड़ी ने बीसीसीआई से माँगा सीधा जवाब

तीन बार जीता बेस्ट ऑलराउंडर का अवार्ड, अब टीम से बाहर किए जाने पर इस खिलाड़ी ने बीसीसीआई से माँगा सीधा जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 16, 2019 10:56 am IST,  Updated : May 16, 2019 10:57 am IST

वेस्टइंडीज 'ए' और श्रीलंका 'ए' के खिलाफ आगामी द्वीपक्षीय सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय 'ए' टीम का चयन हो गया था, इस टीम में लम्बे समय बाद रिद्धिमान साहा की वापसी हुई है, लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे जलज सक्सेना को टीम में जगह नहीं मिली है।

जलज सक्सेना- India TV Hindi
जलज सक्सेना, खिलाड़ी केरल  Image Source : TWITTER- @BCCI

भारतीय घरेलू क्रिकेट में रनों का अम्बार लगाने वाले बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और हनुमां विहारी को तो उनकी मंजिल मिल गई। लेकिन भारत में बेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ी का अवार्ड तीन-तीन बार जीतने वाले जलज सक्सेना के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना महज एक सपना बनकर रह गया। इतना ही नहीं हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ जब बीसीसीआई की समिति ने उन्हें इंडिया 'ए' के दौरे से भी बाहर कर दिया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। जिसके चलते उन्होंने ट्वीट करते हुए बीसीसीआई से जवाब माँगा है।

वेस्टइंडीज 'ए' और श्रीलंका 'ए' के खिलाफ आगामी द्वीपक्षीय सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय 'ए' टीम का चयन हो गया था, इस टीम में लम्बे समय बाद रिद्धिमान साहा की वापसी हुई है, लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे जलज सक्सेना को टीम में जगह नहीं मिली है।

बता दें कि जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने केरल के लिए खेलते हुए आंध्र और बंगाल के खिलाफ शतक लगाया था। एक मैच में उन्होंने 133 तो दूसरे मैच के दौरान उन्होंने 143 रन की शतकीय पारी खेली थी।

वहीं इंडिया 'ए' के इंग्लैंड लायंस के दौरे पर उन्होंने जनवरी 2019 में शानदार प्रदर्शन भी किया। वो नवदीप सैनी 9 विकेट के बाद सबसे ज्यादा 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। जबकि 28 रनों कि नाबाद पारी भी खेली थी। लेकिन फिर भी चयनकर्ताओं ने उन्हें इंडिया ए की टीम से बाहर कर दिया है। जिसके बाद जलज सक्सेना ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “मैंने ऐसा क्या गलत किया, जो मुझे इंडिया ए टीम से बाहर कर दिया।”

जलज सक्सेना बीसीसीआई पर पहले भी भड़क चुके हैं। दरअसल, जब बीसीसीआई ने घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन की वजह से माधवराव सिंधिया अवाॅर्ड के लिए जलज सक्सेना को चुना था। तो जलज सक्सेना अपने एक बयान में बीसीसीआई पर भड़क गए थे। 

जलज का कहना था, कि “मुझे यह अवार्ड दिया जा रहा है, हालांकि इस अवार्ड को कोई मतलब नहीं है। यदि बीसीसीआई इस बात का जवाब नहीं दे सकती है, कि बीते चार सालों से मुझे इंडिया ए की टीम में किस वजह से नहीं चुना जा रहा हैं, तो इस अवार्ड का भी कोई मतलब नहीं है। ऐसे में मुझे मिला यह अवाॅर्ड बस बेइज्जती जैसा महसूस करा रहा है। मैं इसे लेकर बेहद तनाव में हूं।”

बता दें कि जलज सक्सेना के पास 111 प्रथम श्रेणी व 85 लिस्ट ए मैचों का अनुभव है। वह 85 लिस्ट ए मैचों में 96 विकेट हासिल कर चुके है और 1736 रन भी बना चुके है। वहीं अपने खेले 111 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 6025 रन व 298 विकेट हासिल कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।