1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने जारी किया T20 World Cup के बाद भारतीय टीम का शेड्यूल, न्यूजीलैंड समेत इन टीमों की होगी मेजबानी

BCCI ने जारी किया T20 World Cup के बाद भारतीय टीम का शेड्यूल, न्यूजीलैंड समेत इन टीमों की होगी मेजबानी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 20, 2021 05:17 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 05:17 pm IST

14 नवंबर को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा। उसके बाद भारतीय टीम को 17 नवंबर से न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है।

india to host these teams after t20 world cup, here's the...- India TV Hindi
india to host these teams after t20 world cup, here's the bcci ftp 2021-22 Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को बैठक जिसमें भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की घरेलू सीरीज का प्लान घोषित कर दिया है। बीसीसीआई ने टी-20 विश्व कप 2021 के बाद नवंबर से लेकर अगले साल जून तक का फ्यूचर टूर प्लान (FTP) की घोषणा की है।

14 नवंबर को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा। उसके बाद भारतीय टीम को 17 नवंबर से न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत का दौरा करेगी जिसमें वे तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। साथ ही उनके बीच दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की गत चैंपियन न्यूजीलैंड और रनर अप टीम भारत के बीच खेले जाने वाले ये दो टेस्ट मैच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का हिस्सा होंगे। न्यूजीलैंड का भारत दौरा 7 दिसंबर को खत्म होगा।

फिर भारत को साल 2022 में पहली घरेलू सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से खेलनी है। विंडीज भारत का दौरा करेगी जिसमें वे भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। ये दौरा 20 फरवरी को त्रिवेंद्रम में खत्म हो तीसरे टी-20 मुकाबले के साथ जाएगा।

फिर विंडीज टीम के रवाना होने के बाद श्रीलंकाई टीम भारत आएगी। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी उसके बाद वे तीन टी-20 मैच खेलेगी। ये दो टेस्ट मैच बेंगलुरू और मोहाली में खेले जाएंगे जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का हिस्सा होंगे। ये दौरा 18 मार्च को लखनऊ में टी-20 मैच के साथ खत्म हो जाएगा।

साउथ अफ्रीकी टीम को भारत का दौरा करना है जिसमें उनको पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका की ये टी-20 सीरीज 9 जून से शुरू होगी और 19 जून को खत्म हो जाएगी।

IPL 2021 : डेल स्टेन ने बताई कोहली के कप्तानी छोड़ने की बड़ी वजह

यहां देखिए वेन्यू सहित बीसीसीआई एफटीपी-

भारत बनाम न्यूजीलैंड

मैच तारीख वेन्यू
पहला T20I 17 नवंबर 2021 जयपुर
दूसरा T20I 19 नवंबर 2021 रांची
तीसरा T20I 21 नवंबर 2021 कोलकाता
पहला टेस्ट 25 नवंबर 2021 कानपुर
दूसरा टेस्ट 3 दिसंबर 2021 मुंबई

भारत बनाम वेस्टइंडीज

मैच तारीख वेन्यू
पहला वनडे 6 फरवरी 2022 अहमदाबाद
दूसरा वनडे 9 फरवरी 2022 जयपुर
तीसरा वनडे 12 फरवरी 2022 कोलकाता
पहला T20I 15 फरवरी 2022 कटक
दूसरा T20I 18 फरवरी 2022 वाइजैग
तीसरा T20I 20 फरवरी 2022 त्रिवेंद्रम

भारत बनाम श्रीलंका

मैच तारीख वेन्यू
पहला टेस्ट 25 फरवरी 2022 बेंगलुरू
दूसरा टेस्ट 5 मार्च 2022 मोहाली
पहला T20I 13 मार्च 2022 मोहाली
दूसरा T20I 15 मार्च 2022 घर्मशाला
तीसरा T20I 18 मार्च 2022 लखनऊ

भारत बनाम साउथ अफ्रीका

मैच तारीख वेन्यू
पहला T20I 9 जून 2022 चेन्नई
दूसरा T20I 12 जून 2022 बेंगलुरू
तीसरा T20I 14 जून 2022 नागपुर
चौथा T20I 17 जून 2022 राजकोट
पांचवां T20I 19 जून 2022 दिल्ली

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल