1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच खेलेगा भारत

इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच खेलेगा भारत

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 16, 2020 04:03 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 04:03 pm IST

भारत ने अपना पहला दिन-रात्रि टेस्ट पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेला था और इस मुकाबले में आसान जीत दर्ज की थी।   

India to play Day Night Test against Australia at the end of this year- India TV Hindi
India to play Day Night Test against Australia at the end of this year Image Source : AP

भारत इस साल होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दिन-रात्रि टेस्ट खेलेगा। बीसीसीआई सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुछ समय पहले कहा था कि उनकी टीम आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दिन-रात्रि टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘भारत के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दिन-रात्रि टेस्ट खेलने की संभावना है।’’ 

भारत ने अपना पहला दिन-रात्रि टेस्ट पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेला था और इस मुकाबले में आसान जीत दर्ज की थी। 

पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व कोहली ने कहा था, ‘‘हम चुनौती के लिए तैयार हैं- फिर चाहे यह गाबा हो या पर्थ यह हमारे लिए मायने नहीं रखता। यह किसी भी टेस्ट श्रृंखला का बेहद रोमांचक हिस्सा बन गया है और हम दिन-रात्रि टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं।’’ 

भारत ने 2018-19 में एडीलेड में दिन-रात्रि टेस्ट खेलने का आस्ट्रेलिया का अनुरोध ठुकरा दिया था और इसके बाद अनुभव की कमी का हवाला दिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल