1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मिथ-वॉर्नर को लेकर लैंगर का बड़ा बयान, बोले- विश्व कप के दावेदारों के लिए भारत दौरा अंतिम कसौटी नहीं

स्मिथ-वॉर्नर को लेकर लैंगर का बड़ा बयान, बोले- विश्व कप के दावेदारों के लिए भारत दौरा अंतिम कसौटी नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 07, 2019 11:26 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 11:26 pm IST

स्मिथ और वार्नर कोहनी की चोट से उबर रहे हैं जबकि मैथ्यू वेड, मिशेल मार्श, बिली स्टेनलेक जैसे खिलाड़ियों को भी भारत दौरे के लिए शामिल नहीं किया गया है 

स्मिथ-वॉर्नर को लेकर लैंगर का बड़ा बयान, बोले- विश्व कप के दावेदारों के लिए भारत दौरा अंतिम कसौटी नह- India TV Hindi
स्मिथ-वॉर्नर को लेकर लैंगर का बड़ा बयान, बोले- विश्व कप के दावेदारों के लिए भारत दौरा अंतिम कसौटी नहीं Image Source : GETTY IMAGES
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि भारत के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं होने के बावजूद चोटिल स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर सहित अन्य खिलाड़ी विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं। 
 
स्मिथ और वार्नर कोहनी की चोट से उबर रहे हैं जबकि मैथ्यू वेड, मिशेल मार्श, बिली स्टेनलेक जैसे खिलाड़ियों को भी भारत दौरे के लिए शामिल नहीं किया गया है जहां टीम को दो टी20 और पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। 
 
लैंगर ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट से कहा, ‘‘आप इस दौरे का हिस्सा हो या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, इसके बावजूद टीम में स्थान मौजूद हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन विश्व कप करीब है और स्टीव स्मिथ और डेव वार्नर जैसे खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।’’
 
लैंगर ने कहा, ‘‘यहां प्रतिस्पर्धा होगी लेकिन यह अच्छा है क्योंकि कुछ खिलाड़ियों को हमेशा मुस्तैद रहना होगा और हर मौके पर शानदार क्रिकेट खेलनी होगी।’’ 
लैंगर निराश हैं कि टीम के सबसे सीनियर गेंदबाज मिशेल स्टार्क चोट के कारण भारत दौरे पर नहीं जा पाएंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल