1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का पूरा कार्यक्रम

जानिए भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का पूरा कार्यक्रम

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Dec 09, 2017 12:17 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 01:31 pm IST

भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका में इतिहास बदलने की तैयारी में है। टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 टीम विदेशी सरजमीं पर भी यही रूतबा बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि अफ्रीकी सरजमीं पर ये चुनौती इतनाी आसान नहीं होगी।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

नई दिल्ली: भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका में इतिहास बदलने की तैयारी में है। टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 टीम विदेशी सरजमीं पर भी यही रूतबा बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि अफ्रीकी सरजमीं पर ये चुनौती इतनाी आसान नहीं होगी। 

​इतिहास गवाह है अफ्रीका में जीत का ख्वाब देखना मायूसी ही देता है। भारत अफ्रीका में 6 टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले चुका है। जिसमें सिर्फ एक ड्रॉ रही। बाकी 5 में हार का हार पहनकर वापस आना पड़ा। 25 साल में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए 17 टेस्ट में सिर्फ 2 बार जीत मिली है।

दोनों देशों के बीच टेस्ट सिरीज़ का आगाज 5 जनवरी से होगा। इस दौरे पर भारत को 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं।

​भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सिरीज़ का कार्यक्रम

​पहला टेस्ट  5 जनवरी केपटाउन
दूसरा टेस्ट 13 जनवरी केपटाउन
तीसरा टेस्ट 24 जनवरी जोहान्सबर्ग

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सिरीज़ का कार्यक्रम

पहला वनडे  1 फरवरी डरबन
दूसरा वनडे 4 फरवरी सेंचुरियन
तीसरा वनडे  7 फरवरी  केपटाउन
चौथा वनडे 10 फरवरी जोहान्सबर्ग
पांचवां वनडे 13 फरवरी  पोर्ट एलिजाबेथ
छठा वनडे 16 फरवरी सेंचुरियन 

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सिरीज़ का कार्यक्रम

​पहला टी20 18 फरवरी जोहान्सबर्ग
दूसरा टी-20 21 फरवरी  सेंचुरियन
तीसरा टी-20 24 फरवरी केपटाउन 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल