1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली-अनुष्का ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ किया लंच

कोहली-अनुष्का ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ किया लंच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 03, 2018 07:11 am IST,  Updated : Jan 03, 2018 07:12 am IST

साउथ अफ़्रीका के दौरे पर आई टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का मंगलवार को कैपटाउन में एक रेस्टोरेंट में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ लंच करते देखे गए.

kohli, anushka, akshay- India TV Hindi
kohli, anushka, akshay

साउथ अफ़्रीका के दौरे पर आई टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का मंगलवार को कैपटाउन में एक रेस्टोरेंट में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ लंच करते देखे गए. बता दें कि कोहली और अनुष्का ने पिछले ही महीने इटली में शादी की है. इस दौरे पर अनुष्का भी कोहली के साथ आई हुई हैं.

kohli, anushka, akshay
kohli, anushka, akshay

अनुष्का शादी के पहले भी अक़्सर भारतीय टीम के विदेश दौरे पर कोहली के साथ देखी जाती रही हैं. टीम इंडिया के एक अन्य खिलाड़ी रोहित शर्मा की भी पत्नी रितिका इस दौरे में उनके साथ हैं.

बता दें कि टीम इंडिया इस दौरे पर तीन टेस्ट मैच, छह वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी. पहला टेस्ट पांच जनवरी को पोर्ट एलिज़ाबेथ में खेला जाएगा. ख़बरों के मुताबिक शिखर धवन चोट से उबर गए हैं और उनका खेलना लगभग तय है. वहीं साउथ अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन फ़िटनेस समस्या से जूझ रहे हैं और उनका खेलना संदिग्ध है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल