1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर-19 क्रिकेट : श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

अंडर-19 क्रिकेट : श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 02, 2018 07:39 pm IST,  Updated : Aug 02, 2018 07:39 pm IST

श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम ने गुरुवार को दूसरे यूथ वनडे मैच में भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हरा दिया। 

श्रीलंका अंडर-19 टीम- India TV Hindi
श्रीलंका अंडर-19 टीम

कोलंबो। गेंदबाजों के कसी गेंदबाजी के बाद कप्तान निपुन धनंजय (नाबाद 92) के शानदार अर्धशतक की मदद से श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम ने गुरुवार को दूसरे यूथ वनडे मैच में भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हरा दिया। भारत ने पहला मैच छह विकेट से जीता था, लेकिन अब श्रीलंका ने दूसरा वनडे जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। 

भारत ने यहां सिंहाल्से स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उसकी पूरी टीम 47 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। मेजबान श्रीलंका ने 45.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। धनंजय ने 112 गेंदों पर सात चौके लगाए। प्रसिंदू सूर्याबांद्रा ने 71 गेंदों पर पांच चौके की सहायता से 52 रन का योगदान दिया। नुवानिदु फर्नाडो ने 18 और निशान मदुष्का ने 16 रन बनाए। 

भारत की ओर से अजय देव गौड़ और सिद्धार्थ देसाई को दो-दो जबकि मोहित जांगड़ा को एक विकेट मिला। इससे पहले, भारतीय टीम 47 ओवर में 193 रन पर ढेर हो गई। मेहमान टीम के लिए पवन शाह ने 64 गेंदों पर छह चौकों की बदौलत सर्वाधिक 49 रन बनाए। इसके अलावा आयुष बदौनी ने 36, समीर चौधरी ने 32 और अजय देव गौड ने 24 रन की पारी खेली। 

श्रीलंका के लिए दुल्शन ने 27 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। वहीं नवीन निर्मल फर्नाडो, लक्षिता मानसिंघे और नवोत प्राणविथना को दो-दो विकेट मिले। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।