1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धर्मशाला टेस्ट: सीरीज जीतने से सिर्फ 87 रन दूर भारत, 10 विकेट बाकी

धर्मशाला टेस्ट: सीरीज जीतने से सिर्फ 87 रन दूर भारत, 10 विकेट बाकी

 Written By: IANS
 Published : Mar 27, 2017 05:23 pm IST,  Updated : Mar 27, 2017 05:24 pm IST

भारत ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को चौथी पारी में 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं।

Umesh Yadav and Ravindra Jadeja | AP Photo- India TV Hindi
Umesh Yadav and Ravindra Jadeja | AP Photo

धर्मशाला: भारत ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को चौथी पारी में 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं। भारत को यह मैच और सीरीज अपने नाम करने के लिए अब 87 रन और चाहिए। दिन का खेल खत्म होने तक लोकेश राहुल 13 और मुरली विजय 6 रन बनाकर विकेट पर मौजूद हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहली पारी के आधार पर 32 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 137 रनों पर समेट दी। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर 300 रनों के जवाब में भारत ने 332 रन बनाए। भारत की पहली पारी सोमवार को पहले सेशन में समाप्त हुई। तीसरे दिन दूसरे सेशन में अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और चायकाल तक उसने 92 रनों पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। 

इन्हें भी पढ़ें:

दिन के आखिरी सेशन में वह अपने खाते में 45 रन ही जोड़ पाने में सफल रही और पूरी टीम 137 रनों पर पवेलियन लौट गई। टीम के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 45 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए। भारत की तरफ से उमेश यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल