1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले स्मिथ को याद कर बोले मार्श- मैं उसके साथ अपनी पारियां लगातार देखता हूं

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले स्मिथ को याद कर बोले मार्श- मैं उसके साथ अपनी पारियां लगातार देखता हूं

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 05:01 pm IST

स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में पिछले साल दोहरा शतक जड़ा था जबकि मार्श ने दूसरे छोर पर स्मिथ के रहते ही पहला टेस्ट शतक बनाया था।

स्टीव स्मिथ-मिचेल मार्श- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ-मिचेल मार्श Image Source : GETTY

एडीलेड। आस्ट्रेलियाई उपकप्तान मिशेल मार्श ने कहा कि प्रतिबंधित स्टीव स्मिथ के साथ पिछली पारियां लगातार देखने से उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि प्रतिबंध खत्म होने के बाद उन्हें फिर पूर्व कप्तान के साथ ऐसी पारियां खेलने का मौका मिलेगा। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मार्श ने कहा, ‘‘मैं उनके साथ खेली अपनी पारियां लगातार देखता रहता हूं।’’ 

स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में पिछले साल दोहरा शतक जड़ा था जबकि मार्श ने दूसरे छोर पर स्मिथ के रहते ही पहला टेस्ट शतक बनाया था। मार्श ने कहा, ‘‘मेरे लिये यह अहम है। ऐसा लगता है कि पिछले सत्र में मैने वाकई उम्दा बल्लेबाजी की थी और अब भी कर रहा हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ साल में क्रिकेट में वह मेरा सबसे करीबी दोस्त रहा है। हमें एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है। हमने कुछ यादगार साझेदारियां बनाई है जो मुझे पूरी जिंदगी याद रहेंगी। उम्मीद है कि हम भविष्य में फिर ऐसा कर सकेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल