1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत के बाद वीरेंद्र सहवाग बने ऑस्ट्रेलियाई बच्चों के बेबीसिटर, देखें मजेदार वीडियो

ऋषभ पंत के बाद वीरेंद्र सहवाग बने ऑस्ट्रेलियाई बच्चों के बेबीसिटर, देखें मजेदार वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 11, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 04:49 pm IST

भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और भारतीय विकेट कीपर ऋषभ पंत के बीच अच्छी खासी स्लेजिंग हुई थी।

Virender Sehwag- India TV Hindi
Virender Sehwag Image Source : GETTY IMAGES

भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और भारतीय विकेट कीपर ऋषभ पंत के बीच अच्छी खासी स्लेजिंग हुई थी। इस दौरान टिम पेन ने पंत को बेबीसिटर की जॉब भी ऑफर की थी। बाद में एक पार्टी के दौरान ऋषभ पंत टिम पेन की पत्नी और उनके बच्चों के साथ भी दिखा दिए थे।

अब ऑस्ट्रेलिया को भारत का दौरा करना है। ऑस्ट्रेलिया को भारत में 2 टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए एक प्रमोशनल एड में भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बेबीसिटर बने हैं।

इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को छोटे बच्चों की तरह दिखाया गया है। वीडियो में सहवाग कहते दिख रहे हैं कि 'जब हम ऑस्ट्रेलिया गए थे तो उन्होंने पूछा था कि बेबीसिटिंग करोगे? हमने कहा सबके सब आ जाओ जरूर करेंगे।' 

यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। आप भी देखें मजेदार वीडियो-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल