1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights, Ind vs Eng 4th T20I : रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से हराकर सीरीज में की 2-2 की बराबरी

Highlights, Ind vs Eng 4th T20I : रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से हराकर सीरीज में की 2-2 की बराबरी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2021 05:57 pm IST,  Updated : Mar 18, 2021 11:27 pm IST

पांच टी-20 मैचों की सीरीज का आज चौथा मुकाबला मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम दो मैच जीतकर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भारत को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

india vs england T20I, india vs england 2021, india vs england live score, india vs england live mat- India TV Hindi
Live cricket Score, India vs England 4th T20I Image Source : INDIA TV

नमस्कार, इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का आज चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने 2-1 की बढ़त बना रखी है। ऐसे में भारत के लिए आज का यह मैच करो या मरो का हो गया है। अबतक खेले गए तीन मैचों में मेजबान भारत को सिर्फ एक में जीत मिली है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने सीरीज के दो मुकाबले जीतकर अपना दबदबा कायम कर रखा है।

अबतक खेले गए तीन मैचों में भारत ने अपनी टीम में लगातार बदलाव किए हैं। वहीं टीम का टॉप ऑर्डर भी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने में अबतक नाकाम रहा है। कप्तान विराट कोहली ने पिछले दो मुकाबले में जरूर अर्द्धशतकीय पारी खेली है लेकिन बांकी के बल्लेबाजों की चमक फिकी ही रही है।

इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अपने प्रचंड फॉर्म में जिसकी वजह से भारतीय टीम की गेंदबाजी आक्रमण भी अपने लय में नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत चौथे टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज जीतने की उम्मीदों को बरकरार रख पाता है या फिर ट्रॉफी इंग्लैंड के खाते में आएगा।

IND XI : रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर।

ENG XI : जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम क्यूरन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल