1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng 1st ODI Highlights : शिखर की बल्लेबाजी और कृष्णा की घातक गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड को रौंदा

Ind vs Eng 1st ODI Highlights : शिखर की बल्लेबाजी और कृष्णा की घातक गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड को रौंदा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 23, 2021 12:46 pm IST,  Updated : Mar 23, 2021 09:30 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है।

india vs england 1st ODI, india vs england 2021, india vs england live score, india vs england live - India TV Hindi
Live cricket score, India vs england 1st ODI Match  Image Source : INDIA TV

नमस्कार, इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज पहला मुकाबला है। दोनों टीमें महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में एक-दूसरे से भिड़ रही है।

इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच सफेद गेंद से पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली गई थी जिसमें मेजबान टीम ने 3-2 से सीरीज अपने नाम किया था। ऐसे में बुलंद हौंसले के साथ कप्तान विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि 50 ओवर के इस खेल में भी वह विजयी शुरुआत करें।

वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन टी-20 सीरीज में मिली हार को भुलाकर मैदान पर उतरेंगे। हालांकि सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी ऐसे में टीम इंडिया इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

हालांकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में भारत के लिए यह राहत की बात है।

टीमें- 

भारत- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स, मोइन अली, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, आदिल राशिद, मार्क वुड।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल