1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रिस्टल मामले में बरी होने के बाद बेन स्टोक्स तीसरे टेस्ट के लिए टीम में किया गया शामिल

ब्रिस्टल मामले में बरी होने के बाद बेन स्टोक्स तीसरे टेस्ट के लिए टीम में किया गया शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 14, 2018 11:28 pm IST,  Updated : Aug 14, 2018 11:28 pm IST

बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल मारपीट में मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है।

बेन स्टोक्स। Photo: Getty Images- India TV Hindi
बेन स्टोक्स। Photo: Getty Images

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ब्रिस्टल मामले में बरी कर दिए गए हैं। मंगलवार को ब्रिस्टल क्राउन अदालत ने अपने फैसले में स्टोक्स को बरी कर दिया। इस फैसले के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने स्टोक्स को भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम में शामिल कर लिया है। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान सोमवार को ही कर दिया था था लेकिन साथ ही कहा था कि स्टोक्स का टीम में चयन पर फैसला मामले की सुनवाई के फैसले पर निर्भर करेगा।

ईसीबी ने फैसला आने के बाद एक बयान जारी कर कहा है, "अब जबकि कानूनी कार्रवाई पूरी हो गई है तो स्टोक्स और एलेक्स हेल्स को क्रिकेट अनुशासनात्मक समिति (सीडीसी) इस मामले को देखेगा।"

बयान के मुताबिक, "स्टोक्स शनिवार से ट्रेंट ब्रिज में भारत के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ सकते हैं।" इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए एवोन और सोमेरेस्ट पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "हमने पिछले साल 25 सितम्बर में हुए इस विवादस्पद मामले की पूरी जांच की और क्राउन प्रोसिक्यूशन सर्विस को इस मामले की पूरी जानकारी के दस्तावेज दिए। इसके बाद ही फैसला लिया गया है।" प्रवक्ता ने कहा, "पूरे सबूतों को देखने के बाद न्यायाधीशों ने बचाव पक्ष को इस मामले में निर्दोष करार किया है और हम इस फैसले का सम्मान करते हैं।"

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) कथित रूप से एक क्रिकेट अनुशासन आयोग की बैठक करेगा, ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि इस मामले में स्टोक्स और मामले को दौरान मौजूद एलेक्स हेल्स पर किसी प्रकार का प्रतिबंध न लगे। ब्रिस्टल में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्टोक्स कुछ लोगों से झगड़ बैठे थे जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसी विवाद के कारण वो एशेज सीरीज में नहीं खेल पाए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल