भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को दूसरी पारी में छह विकेट पर 90 बनाए। पहली पारी में सात रन की बढ़त हासिल करने वाले भारत की कुल बढ़त 97 रन की हो गई है। दिन का खेल खत्म होने पर हनुमा विहारी पांच जबकि ऋषभ पंत एक रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट चटकाए। भारत के पहली पारी में 242 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने 235 रन बनाए थे।
(IND 242), (NZ 235)
IND 90/6 (36.0)