1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : बारिश की भेट चढ़ा पहला सेशन, ट्विटर पर फनी मीम बनाकर फैन्स ने उड़ाया मजाक

IND vs NZ : बारिश की भेट चढ़ा पहला सेशन, ट्विटर पर फनी मीम बनाकर फैन्स ने उड़ाया मजाक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 18, 2021 03:02 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 03:02 pm IST

बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा  ‘दुर्भाग्य से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दिन शुरूआती सत्र में कोई खेल नहीं होगा।’

India vs New Zealand WTC Final Due To Rain no play in the first session on Day 1- India TV Hindi
India vs New Zealand WTC Final Due To Rain no play in the first session on Day 1 Image Source : TWITTER/@BCCI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथहैंपटन में खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले ही बारिश ने दस्तक दी जिस वजह से टॉस में देरी हुई और पहले दिन का पहला सेशन भी धुल गया। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी। बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा  ‘दुर्भाग्य से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दिन शुरूआती सत्र में कोई खेल नहीं होगा।’

इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बोछार हुई और फैन्स ने जमकर मजाक बनाया। देखें ट्वीट्स

भारतीय टीम स्क्वाड : विराट कोहली (c), ऋषभ पंत (wk), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हनुमा विहारी, उमेश यादव , रिद्धिमान साह

न्यूजीलैंड टीम स्क्वाड : केन विलियमसन (c), बीजे वाटलिंग (wk), टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, एजाज पटेल, टिम साउथी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विल यंग, टॉम ब्लंडेल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल