1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने की मैच हारने वाली गलती! टीम इंडिया फिर करेगी वार

पाकिस्तान ने की मैच हारने वाली गलती! टीम इंडिया फिर करेगी वार

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Sep 23, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 04:58 pm IST

भारतीय टीम ने इस मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

India vs Pakistan- India TV Hindi
India vs Pakistan Image Source : AP

और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ मैच हारने वाली गलती की। पाकिस्तान की इस गलती का फायदा टीम इंडिया फिर से उठा सकती है। जी हां, अब आप सोच रहे होंगे की पाकिस्तान ने ऐसा क्या कर दिया? तो हम आपको बता दें कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अब आप कहेंगे तो इसमें क्या गलत है? ऐसे में आप ऐसा सोचें तो आपको याद दिला दें कि पाकिस्तान ने जब इससे पहले भी भारत के खिलाफ मैच खेला तो उस मैच में भी पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही चुनी थी।

भारत ने पाकिस्तान के उस फैसले को गलत साबित कर दिया था था और पाक को 162 पर समेट दिया था। ऐसे में पाकिस्तान के कप्तान ने फिर से उसी तरह की गलती की है। इस बार भी सरफराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का ही फैसला किया है। 

आपको ये भी बता दें कि पाकिस्तान ने अपना आखिरी मैच लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जीता था। वहीं, भारत ने आखिरी दोनों मैच पहले गेंदबाजी करते हुए ही जीते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के कप्तान ने जो गलती दोहराई है उसका टीम को क्या खामियाजा भुगतना पड़ता है। 

इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम में 2 बदलाव किए गए हैं। पाक टीम में मोहम्मद आमिर और शादाब खान को शामिल किया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल