1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs SA 1st Test: रिद्धिमान साहा ने कर ली धोनी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, रच दिया इतिहास

Ind vs SA 1st Test: रिद्धिमान साहा ने कर ली धोनी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, रच दिया इतिहास

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Jan 08, 2018 03:20 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 03:20 pm IST

पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल, साहा ने पहले टेस्ट में खबर लिखे जाने तक कुल 8 कैच पकड़े।

रिद्धिमान साहा और एम...- India TV Hindi
रिद्धिमान साहा और एम एस धोनी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल, साहा ने पहले टेस्ट में खबर लिखे जाने तक कुल 8 कैच पकड़े और इसके साथ ही अब वो भारत की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। साहा भारत की तरफ से इस कारनामे को अंजाम देने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी बने हैं। साहा से पहले नयन मोंगिया दो बार और धोनी एक बार ऐसा कर चुके हैं। मोंगिया ने साल 1996 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 1999 में कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ, धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था।

खबर लिखे जाने तक पहले टेस्ट में साहा 8 कैच पकड़ चुके हैं। साहा के पास धोनी और मोंगिया के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका भी है। साहा ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3 कैच पकड़े। इसके साथ ही साहा ने इस कारनामे को अंजाम दिया। यही नहीं, साहा 4 साल बाद इस रिकॉर्ड को बनाने वाले भारत के पहले विकेटपीर भी बन गए हैं।

आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। खबर लिखे जाने तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 6 विकेट गिरा दिए थे और टीम का स्कोर 100 भी नहीं पहुंचा था। दक्षिण अफ्रीका की भारत पर कुल बढ़त 172 रन की हो गई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल