1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट हाइलाइट्स: खराब रोशनी की वजह से पहले दिन का खेल समाप्त, मयंक अग्रवाल (108) के शतक के दम पर भारत ने बनाए 273/3

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट हाइलाइट्स: खराब रोशनी की वजह से पहले दिन का खेल समाप्त, मयंक अग्रवाल (108) के शतक के दम पर भारत ने बनाए 273/3

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 10, 2019 08:22 am IST,  Updated : Oct 11, 2019 08:25 am IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन खराब रोशनी की वजह से जल्द समाप्त हो गया। मयंक के शतक के दम पर भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका लाइव मैच स्कोर, इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट लाइव स्कोर अपडेट और रोचक ख- India TV Hindi
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका लाइव मैच स्कोर, इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट लाइव स्कोर अपडेट और रोचक खबरें इंडिया टीवी हिंदी पर. Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन खराब रोशनी की वजह से जल्द समाप्त हो गया। मयंक के शतक के दम पर भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। क्रीज पर विराट कोहली (63*) के साथ अजिंक्या रहाणे (18*) मौजूद हैं।

IND 273/3 (85.1)

04:20 PM 81वें ओवर में फिलेंडर की पांचवी गेंद पर कोहली ने चौके के साथ अपने करियर की 23वीं टेस्ट फिफ्टी पूरी की। कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 9 चौके मारे। 

04:09 PM चौका, 78वें ओवर में एल्गर की पहली गेंद पर कप्तान कोहली ने जड़ा शानदार चौका, 42 रन पर पहुंचे विराट।  

04:05 PM चौका, 77वें ओवर में मुथुस्वामी की तीसरी गेंद पर रहाणे ने मारा शानदार कट शॉट, मिले चार रन। 

03:53 PM साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज 27 ओवर डाल चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है। जबकि 79 रन वो अपनी गेंदबाजी से दे चुके हैं।

03:37 PM  69वें ओवर में नोर्तजे की चौथी गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने शानदार चौका मारकर अपना खता खोला, 17 गेंदों में खोला खाता। 

03:25 PM चौका, 67वें ओवर में नोर्तजे की तीसरी शोर्ट पिच गेंद पर कोहली ने मारा शानदार शॉट मिले चार रन।  

03:19 PM मयंक के आउट होने के बाद टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे मैदान में उतरे। 

03:05 PM विकेट,  61वें ओवर में रबाडा की अंतिम गेंद पर मयंक अग्रवाल के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर डी कॉक के दस्तानों में समां गई।  इस तरह मयंक ने 195 गेंदों में 108 रन की शानदार पारी खेली। रबाडा ने मैच में तीसरा विकेट हासिल किया। 

02:55 PM 57वें ओवर की चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका जड़कर 183 गेंदों में किया शतक पूरा। पारी के दौरान 16 चौके व 2 छक्के मारे।  

02:45 PM छक्का, 56वें ओवर में मयंक अग्रवाल ने केशव महाराज की दो लगातार पांचवी और छठी गेंद पर छक्का मारा।

02:30 PM चाय के बाद पहला ओवर केशव महाराज ने डाला, उन्होंने अपने ओवर में दिए 2 रन। 

02:14 PM चाय तक भारत का स्कोर 168 रन रहा, इस सेशन में भी कहीं ना कहीं भारत की जीत रही उसने सिर्फ एक विकेट चेतेश्वर पुजारा 58 के रूप में खोया। क्रीज पर मयंक अग्रवाल 86 रन बनाकर तो कोहली अभी खता भी नहीं खोल पाए हैं। साउथ अफ्रीका की तरफ दोनों विकेट सिर्फ रबाडा ने लिए।

02:04 PM  51वें ओवर में रबाडा की आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर जाते हुए पुजारा के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्ताने में समां गई.  इस तरह 112 गेंद में पुजारा 58 रन बनाकर पवेलियन चल दिए, क्रीज पर कप्तान विराट कोहली आए हैं। 

02:00 PM चौका, 50वें ओवर में महाराज की पांचवी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने शानदार चौका मारकर 107 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी अर्धशतकीय पारी में पुजारा ने 8 चौके व 1 छक्का मारा।

01:55 PM चौका, 50वें ओवर में महाराज की पांचवी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने शानदार चौका मारकर 107 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

01:40 PM छक्का, 45वें ओवर में मुथुस्वामी की 5वीं शॉट पिच गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने मारा शानदार छक्का, इस तरह पुजारा ने अपनी करियर में पहली बार दो लगातार टेस्ट पारी में छक्का मारा। 

01:20 PM चौका, 42वें ओवर में नोर्तजे की पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल ने मारा शानदार चौका, उसके बाद तीसरी गेंद पर फिर जड़ा चौका, इस तरह पुजारा और मयंक के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी हुई। 

01:01 PM 25 रन पर पहला झटका लगने के बाद क्रीज पर मयंक अग्रवाल (52 नाबाद) और चेतेश्वर पुजारा(29 नाबाद) ने गाड़ा खूँटा, साउथ अफ्रीका को मैच में वापसी करनी है तो निकालना होगा विकेट। 

12:50 PM  चौका, 34वें ओवर में स्पिनर केशव महाराज की चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने शदर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस तरह मयंक ने फिटि मारने के लिए 112 गेंदों का सामना किया। 

12:40 PM 105 गेंदों में 45 रन बनाकर मयंक अग्रवाल अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं। रोहित शर्मा (14) के जल्द आउट होने के बाद मयंक और पुजारा के बीच 71 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

12:24 PM चौका, 29वें ओवर में फिलेंडर की दूसरी गेंद पर पुजारा ने मारा शानदार शॉट, हासिल किए चार रन। 

12:14 AM लंच समाप्ति के बाद मैदान में चेतेश्वर पुजारा और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल उतरें। 

11:50 AM  लंच तक भारत ने एक विकेट नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं, क्रीज पर मयंक अग्रवाल 34 जबकि 19 रन बनाकर चेतेश्वर पुजारा नाबाद। 

11:13 AM  20वें ओवर में केशव महाराज की चौथी और पांचवी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने मारे दो लगातार शानदार चौके, ओवर से आए 8 रन। 

10:47 AM  चौका, मयंक अग्रवाल में 15वें ओवर में नोर्तजे की गेंद पर मारे शानदार तीन चौके, ओवर से आए 12 रन। मयंक 26 और पुजारा 1 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 

10:24 AM चौका, 11वें ओवर में नोर्तजे की 5वें गेंद पर मयंक अग्रवाल ने शानदार शॉट के साथ हासिल किया चौका। 

10:16 AM 10वें ओवर में रबाडा की आखिरी बाहर जाती गेंद ने रोहित के बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर ने आसन सा कैच लपका, इस तरह भारत को पहला झटका रोहित शर्मा (14) के रूप में लगा। चेतेश्वर पुजारा मैदान में उतरें।

09:47 AM  पहला चौका, चौथे ओवर में रबाडा की तीसरी गेंद पर पारी का पहला चौका मयंक अग्रवाल के बल्ले से आया, गेंद बाहरी किनारा लेकर स्लिप और गली के बीच थर्ड मैन दिशा में बाउंड्री पार कर गई।

09:40 AM दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने दिए 3 रन, रोहित और मयंक पिच को परखते हुए। 

09:35 AM पहले ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए फिलेंडर ने सिर्फ 2 रन दिए।

09:32 AM  भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल मैदान में उतरे, साउथ अफ्रीका की तरफ से पहला ओवर वेर्नोंन फिलेंडर कर रहे हैं।

09:03 AM  भारत ने टॉस जीतकर पहले चुनी बल्लेबाजी।

भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (c), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (wk), रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, थ्यूनिस डी ब्रूयन, टेम्बा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस (c), क्विंटन डी कॉक (wk), सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनिचर नॉर्टजे।

08:45 AM मैच सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। 

08:30 AM टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:- 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा और शुभमन गिल। 

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), तेम्बा बावुमा, थ्युनिस डि ब्रुयिन, क्विंटन डिकाक, डीन एल्गर, जुबैर हमजा, केशव महाराज, एडन मार्कराम, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, एरिक नॉर्टजे, वरनन फिलेंडर, डेन पीट, कागिसो रबादा और रूडी सेकेंड। समय: मैच सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल