1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa 2018: सेंचूरियन में कभी नहीं खेले भारत के ये 11 खिलाड़ी, कैसे बचेगी सीरीज?

India vs South Africa 2018: सेंचूरियन में कभी नहीं खेले भारत के ये 11 खिलाड़ी, कैसे बचेगी सीरीज?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 11, 2018 02:06 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 02:06 pm IST

सेंचूरियन के मैदान पर होगा टीम इंडिया का असली टेस्ट। मौजूदा खिलाड़ियों में से किसी ने नहीं खेला इस मैदान पर कोई मैच।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला दूसरा टेस्ट मैच सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाना है। टीम इंडिया पहला मैच हारकर पहले ही सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है तो वहीं टीम के लिए एक और मुसीबत की बात ये है कि भारत का कोई भी खिलाड़ी अब तक इस मैदान पर एक भी मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम इस मैदान पर पहला और आखिरी मैच साल 2010 में खेली थी उस मैच का कोई भी खिलाड़ी मौजूदा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। पूरी टीम के लिए इस मैदान पर ये मैच एक हिसाब से डेब्यू मैच की तरह होगा।

ऐसे में सवाल ये उठता है कि केपटाउन में मौजूदा टीम इंडिया के कई खिलाड़ी पहले भी खेल चुके थे और इसके बावजूद टीम को हार झेलनी पड़ी और ऐसे में सेंचूरियन में पहली बार उतरने वाले भारत के ये खिलाड़ी कैसे टीम को जीत दिला पाएंगे।

एक तरफ भारतीय खिलाड़ी पहली बार इस मैदान पर उतरेंगे तो दूसरी तरफ माना जा रहा है कि सुपरस्पोर्ट की पिच बहुत तेज और उछाल भरी होगी। पिच को लेकर दक्षिण अफ्रीका की मीडिया में भी काफी चर्चा है। पिच क्यूरेटर ब्रायन ब्लॉय ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीकी मैनेजमेंट पिच पर तेजी और उछाल चाहता है। हम ऐसी पिच बना रहे हैं जिसपर तेज गेंदबाजों को उछाल मिल सके।' दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 जनवरी से खेला जाना है। मेजबान टीम से ज्यादा भारत के लिए ये मुकाबला अहम है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल