1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa : अश्विन, जडेजा जैसे श्रेष्ठ स्पिनरों से सीख रहा हूं - शहबाज नदीम

India vs South Africa : अश्विन, जडेजा जैसे श्रेष्ठ स्पिनरों से सीख रहा हूं - शहबाज नदीम

 Reported By: IANS
 Published : Oct 21, 2019 08:57 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 08:57 pm IST

नदीम ने मैच के तीसरे दिन सोमवार को 22 रन देकर दो विकेट हासिल किया। उन्होंने कहा कि वह शुरुआत में थोड़े नर्वस थे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता गया, उन्होंने खुद पर काबू पा लिया।

विराट कोहली और शहबाज नदीम- India TV Hindi
विराट कोहली और शहबाज नदीम Image Source : BCCI

रांची। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट से अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर शहबाज नदीम ने कहा है कि वह रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीख रहे हैं। नदीम ने मैच के तीसरे दिन सोमवार को 22 रन देकर दो विकेट हासिल किया। उन्होंने कहा कि वह शुरुआत में थोड़े नर्वस थे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता गया, उन्होंने खुद पर काबू पा लिया।

तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर नदीम ने कहा, "अच्छा लगता है कि मैंने घरेलू क्रिकेट में जो भी मेहनत की थी, उसका मुझे फल मिल गया है। घर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने से मैं बहुत खुश हूं। एक क्रिकेटर के लिए टेस्ट कैप का अलग ही महत्व है, खासकर घर में। यहां पर कुछ भावनाएं थीं लेकिन मैंने अपना ध्यान मैच पर दिया। मैं पहली तीन गेंदों पर नर्वस था, लेकिन चौथी गेंद से सबकुछ सामान्य महसूस करने लगा।"

नदीम ने साथ ही कहा कि अश्विन और जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने से उनके खेल में काफी सुधार हुआ है और उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है।

उन्होंने कहा, "सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलना हमेशा से अच्छा लगता है। वे (अश्विन और जडेला) अपने अनुभव मेरे साथ बांटते हैं। वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल