1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम से बाहर होने के बाद शिखर धवन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी अपने दिल की बात

टीम से बाहर होने के बाद शिखर धवन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी अपने दिल की बात

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Jan 15, 2018 12:38 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 12:39 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने के बाद शिखर धवन को दूसरे टेस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दूसरे टेस्ट में धवन की जगह के एल राहुल को मौका दिया गया। शिखर धवन ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 16-16 रन बनाए थे।

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने के बाद शिखर धवन को दूसरे टेस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दूसरे टेस्ट में धवन की जगह के एल राहुल को मौका दिया गया। शिखर धवन ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 16-16 रन बनाए थे।

टीम से बाहर किए जाने के बाद भी शिखर का मनोबल नहीं टूटा और वो फिर से वापसी के लिए पसीना बहा रहे हैं। धवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। धवन इस तस्वीर में अपने बल्ले को ध्यान से देखते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ लिखा, ‘हिम्मत मत छोड़ो, मेहनत करते चलो, मंजिल अपने आप ही आ जाएगी।’

इससे पहले भी शिखर ने एक और तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो नेट्स पर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा ' अपने गेम पर काम करना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। अपने खेल को और बेहतर करना चाहता हूं।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल