1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa: तीसरे T20 मैच से पहले जिम में जमकर पसीना बहा रही है टीम इंडिया, देखें फोटो

India vs South Africa: तीसरे T20 मैच से पहले जिम में जमकर पसीना बहा रही है टीम इंडिया, देखें फोटो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 21, 2019 12:02 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 12:02 pm IST

टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबला से पहले टीम इंडिया मैदान और जिम में जमकर पसीना बहा रही है जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

India vs South Africa- India TV Hindi
India vs South Africa: तीसरे T20 मैच से पहले जिम में जमकर पसीना बहा रही है टीम इंडिया, देखें फोटो Image Source : TWITTER/VIRAT KOHLI

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। ऐसे में टीम इंडिया मैदान और जिम में जमकर पसीना बहा रही है जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को ट्विटर पर जिम सेशन का एक फोटो पोस्ट किया। इस फोटो में श्रेयस अय्यर के अलावा कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, राहुल चहर, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं। हालांकि भुवनेश्वर और बुमराह मौजूदा टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।

इस फोटो को देखने से साफ पता लग रहा है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी तीसरे टी-20 में अपना कमाल दिखाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं और उम्मीद है कि भारत तीसरे टी-20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाने में कामयाब होगा। 

इससे पहले 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में बारिश के कारण धुल गया था। वहीं, मोहाली में खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली के दम पर साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में राहुल चहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए थे। अब तीसरे मैच में भारत की नजर सीरीज जीतने पर है। टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 2 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल