1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका को हराने के लिए विराट कोहली ने की खास तैयारी

दक्षिण अफ्रीका को हराने के लिए विराट कोहली ने की खास तैयारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2017 04:56 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 05:51 pm IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 5 जनवी से खेला जाएगा।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंच चुकी है। भले ही पहले टेस्ट में अभी थोड़ा समय हो लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने जरा भी समय खराब न करते हुए दक्षिण अफ्रीका में प्रैक्टिस में जुट गए। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी जमकर प्रैक्टिस करते नजर आए। इस दौरान बीसीसीआई ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कोहली गेंदों पर शॉट लगाते नजर आ रहे हैं।

कोहली ने की खास तैयारी: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रचने के लिए कोहली खास तैयारी करते नजर आए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोहली को जो गेंदबाज प्रैक्टिस करा रहा है उसके हाथों में दो-दो गेंदें हैं और वो इस दौरान काफी ऊंचाई से गेंदबाजी करा रहा है। हालांकि इसके बावजूद कोहली गेंदों को पूरे ध्यान से शानदार तरीके से खेल रहे हैं और सीधे बल्ले से खेलने की कोशिश कर रहे हैं। साफ है दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा शॉट सीधे बल्ले से ही खेलने होंगे और आड़े-तिरछे बल्ले से खेलने पर उनके आउट होने का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में कोहली इस तरह की खास तैयारी करते नजर आए।

इस दौरान चेतेश्वर पुजारा, के एल राहुल भी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते दिखे। वहीं टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री खिलाड़ियों पर बारीक नजर बनाए हुए थे। आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी से खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल