1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa : हमें मानसिक रूप से और तैयारी करनी चाहिये थी - जुबैर हमजा

India vs South Africa : हमें मानसिक रूप से और तैयारी करनी चाहिये थी - जुबैर हमजा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2019 10:12 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 10:12 pm IST

तीन मैचों की श्रृंखला में सफाये की कगार पर खड़ी दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाज जुबैर हमजा ने सोमवार को स्वीकार किया कि किसी बुरे सपने की तरह रहे भारत दौरे के लिये उन्हें बेहतर मानसिक तैयारी करनी चाहिये थी।

India vs South Africa: We should have done more preparation mentally - Zubair Hamza- India TV Hindi
India vs South Africa: We should have done more preparation mentally - Zubair Hamza Image Source : AP

रांची। तीन मैचों की श्रृंखला में सफाये की कगार पर खड़ी दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाज जुबैर हमजा ने सोमवार को स्वीकार किया कि किसी बुरे सपने की तरह रहे भारत दौरे के लिये उन्हें बेहतर मानसिक तैयारी करनी चाहिये थी।

एडेन मार्कराम को चोट लगने के कारण हमजा को तीसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिला जिन्होंने पहली पारी में 62 रन बनाये। उन्होंने तीसरे दिन के आखिर में कहा,‘‘मैं इतना ही कहूंगा कि हमें मानसिक रूप से बेहतर तैयारी करनी चाहिये थी।’’

भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा,‘‘भारतीय खिलाड़ी काफी अनुशासित और पेशेवर हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी तैयारी नहीं की थी। भारत में ऐसा लगता है कि स्पिनरों को खेलना कठिन होगा लेकिन तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा।’’

हमजा ने कहा,‘‘हम दो मैचों में दो दिन के भीतर दो बार आउट हो गए। यह काफी खराब प्रदर्शन है। हम बड़ी साझेदारियां नहीं बना सके।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल