1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs West Indies 2nd T20I: ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

India vs West Indies 2nd T20I: ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 06, 2018 08:57 am IST,  Updated : Nov 06, 2018 03:09 pm IST

दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम (अब- अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम) में खेला जाएगा।

दूसरे टी20 मैच में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी- India TV Hindi
दूसरे टी20 मैच में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी Image Source : PTI

लखनऊ। नवाबों के शहर लखनऊ में जब भारतीय टीम मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के लिए उतरेगी, तब उसका लक्ष्य न सिर्फ इस मैच को जीतना होगा, बल्कि सीरीज को अपने नाम करना भी होगा। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम (अब- अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम) में खेला जाएगा। यह स्टेडियम में खेले जाने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। 

भारतीय टीम अगर इस सीरीज को भी जीत लेती है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उसकी तीसरी सीरीज जीत होगी। इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज का लक्ष्य इस मैच में अपनी साख बचाने का होगा। वह अगले दोनों मैचों को अपने नाम कर सीरीज जीतने के साथ अपने आत्मसम्मान की रक्षा की कोशिश करेगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की पारी 109 रनों पर ही रोक दी। इसके बाद 54 के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम ने दिनेश कार्तिक (31) और क्रुणाल पांड्या (21) की संतुलित बल्लेबाजी के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल कर जीत पाई। 

हालांकि दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। दरअसल पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार की जगह उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। लेकिन पहले तीन ओवर ठीक कराने के बाद उमेश यादव ने डेथ ओवरों में अपना आखिरी ओवर काफी महंगा कराया। अब दूसरे टी20 मैच में उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो सकती है। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (11): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या (ऑलराउंडर), उमेश यादव/भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल