1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2nd T20: नवाबों के शहर लखनऊ में हुआ टीम इंडिया का पारंपरिक स्वागत

2nd T20: नवाबों के शहर लखनऊ में हुआ टीम इंडिया का पारंपरिक स्वागत

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2018 03:43 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 03:43 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज की टीमों का दूसरे ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिये सोमवार को यहां पहुंचने पर पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।

2nd T20: नवाबों के शहर लखनऊ में हुआ टीम इंडिया का पारंपरिक स्वागत- India TV Hindi
2nd T20: नवाबों के शहर लखनऊ में हुआ टीम इंडिया का पारंपरिक स्वागत Image Source : TWITTER

लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज की टीमों का दूसरे टी20 मैच के लिये सोमवार को यहां पहुंचने पर पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी 24 साल बाद किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रही है। यह मैच मंगलवार को नव निर्मित इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। 

दोनों टीमें दोपहर बाद करीब सवा 12 बजे अमौसी हवाई अडडे पर पहुंची और इसके तुरंत बाद अपने अपने होटलों के लिये रवाना हो गयी जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। गोमती नगर स्थित हयात होटल में ठहरी भारतीय टीम का स्वागत रोली और टीका लगाकर तथा सफेद फूलों की माला देकर किया गया। 

वेस्टइंडीज की टीम होटल ताज में ठहरी है और उसका भी पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने यहां पहुंचने के बाद आराम करने को तरजीह दी। भारत कोलकाता में पहला टी20 मैच पांच विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल