1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एम एस धोनी 1 रन बनाते ही भारत की तरफ से रच देंगे इतिहास, पूरे कर लेंगे 10,000 रन

एम एस धोनी 1 रन बनाते ही भारत की तरफ से रच देंगे इतिहास, पूरे कर लेंगे 10,000 रन

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Oct 31, 2018 01:44 pm IST,  Updated : Oct 31, 2018 01:44 pm IST

एम एस धोनी भारत के लिए 10,000 रन पूरे करने से सिर्फ 1 रन दूर हैं। पांचवें वनडे में एम एस धोनी के पास इस मुकाम को हासिल करने का मौका होगा।

MS Dhoni 1 run away from 10,000 runs - India TV Hindi
MS Dhoni 1 run away from 10,000 runs  Image Source : AP

एम एस धोनी एक ऐसा नाम जिनके खाते में ना जाने कितने ही रिकॉर्ड दर्ज हैं। एम एस धोनी हर मैच में कोई ना कोई कीर्तिमान हासिल करते हैं। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मैच में एम एस धोनी के पास एक और मुकाम हासिल करने का मौका होगा। दरअसल, धोनी के पास पांचवें वनडे मैच में भारत की तरफ से अपने 10,000 रन पूरे करने का मौका होगा। धोनी के फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की तरफ से 9,999 रन हैं और एक रन बनाते ही वो दस हजारी बन जाएंगे।

Highlights

  • एम एस धोनी के पास दस हजारी बनने का मौका
  • एम एस धोनी 1 रन बनाते ही भारत की तरफ से दस हजार रन पूरे कर लेगे
  • एम एस धोनी चौथे वनडे मैच में इस रिकॉर्ड को छूने से चूक गए थे

धोनी को चौथे वनडे मैच में इस मुकाम को हासिल करने के लिए सिर्फ 24 रनों की जरूरत थी। लेकिन वो 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए थे। धोनी को केमार रोच ने अपना शिकार बनाया था और वो 1 रन से इस रिकॉर्ड को बनाने से चूक गए थे। लेकिन अब सिर्फ 1 रन बनाते ही वो भारत की तरफ से 10,000 रन पूरे कर लेंगे। 

एम एस धोनी बनेंगे पांचवें भारतीय: आपको बता दें कि एम एस धोनी भारत की तरफ से 10,000 रन बनाने वाले टीम इंडिया के कुल पांचवें खिलाड़ी होंगे। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के नाम ये उपलब्धि दर्ज है। 

भारत की तरफ से तीसरे सबसे तेज: धोनी अगर पांचवें वनडे मैच में अपने 10,000 रन पूरे कर लेते हैं तो वो भारत की तरफ से इस मुकाम को छूने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन जाएंगे। धोनी से पहले विराट कोहली ने (205 पारी), सचिन तेंदुलकर ने (259 पारी), सौरव गांगुली ने (263 पारी) में ये कारनामा किया था।

हालांकि आपको ये भी बता दें कि धोनी ने वनडे करियर में अपने 10,000 रन पहले ही पूरे कर लिए हैं। लेकिन भारत की तरफ से खेलते हुए वो अब तक ऐसा नहीं कर सके हैं। क्योंकि इ दौरान धोनी ने 3 मैच एशिया इलेवन के लिए भी खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने 174 रन बनाए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल