1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs WI: भारत से जीत छीनने वाले विंडीज बल्लेबाज सिमंस ने खोला राज, इस प्लान को बताया कारगर

Ind vs WI: भारत से जीत छीनने वाले विंडीज बल्लेबाज सिमंस ने खोला राज, इस प्लान को बताया कारगर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 09, 2019 06:23 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 01:27 pm IST

दूसरे टी20 मैच में 'मैन ऑफ द मैच' बने सिमंस ने 45 गेंदों में खेली 67 रन की पारी खेली जिसमें में 4 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।

Lendl Simmons- India TV Hindi
West Indies' Lendl Simmons, right, and Evin Lewis run between the wickets to score during the second Twenty20 international cricket match between India and West Indies in Thiruvanathapuram. Image Source : AP

भारत के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबरी की दहलीज पर ला खड़ा कर दिया है। जिसमें काफी लम्बे समय बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले विंडीज के सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने धाकड़ पारी खेल टीम को जीत दिलाई। दूसरे टी20 मैच में 'मैन ऑफ द मैच' बने सिमंस ने 67 रनों की पारी खेली जिसके चलते टीम को भारत के खिलाफ 8 विकेट से जीत मिली। 

इस तरह 45 गेंदों में खेली 67 रन की पारी में 4 चौके और 4 छक्के मारने वाले सिमंस ने मैच के बाद कहा, "जैसे भारत के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छी चुनौती होती है। कुछ समय के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला, सर्किट पर वापस आना अच्छा है। वे लोग बॉल वन से अटैक पर जा सकते हैं। लेकिन मैं थोड़ा पुराना स्कूल वाले क्रिकेट खेलता हूँ।"

इतना ही नहीं काफी लम्बे समय बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने और युवा वेस्टइंडीज टीम के सामने खुद के रोल को समझते हुए सिमंस ने कहा, "शुरू में मेरा काम समय लेकर खेलना होता है। टीम में मेरी भूमिका को मैं अच्छे से समझ रहा हूँ। पावरप्ले में मेरा काम थोडा मार कर खेलना है जिसमें बल्लेबाजी करना आसान होता है। मैंने बस खुद को एक बार विकेट पर सेट किया और उसके बाद आराम से शॉट्स खेले।"

गौरतलब है की भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा शिवम दुबे की 54 रन की पारी के दमपर वेस्टइंडीज के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज सिमंस 67 और एविन लुईस 40 ने मैच को शुरू में ही हल्का कर दिया और अंत तक जाते-जाते वेस्टइंडीज टीम ने आसानी से जीत हासिल की। 

बता दें कि तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने जबकि दूसरा वेस्टइंडीज ने जीतकर इसे 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। ऐसे में तीसरा और अंतिम टी20 मैच 11 दिसंबर को मुम्बई में खेला जाएगा। जिसमें टीम इंडिया जीत हासिल कर घर में सीरीज बचाने उतरेगी जबकि वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल कर इतिहास रचना चाहेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल