1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत पाकिस्तान के साथ काम करना चाहता है, युद्ध नहीं - शोएब अख्तर

भारत पाकिस्तान के साथ काम करना चाहता है, युद्ध नहीं - शोएब अख्तर

 Reported By: IANS
 Published : Mar 16, 2020 11:01 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 11:01 pm IST

अख्तर ने एक टीवी चैट शो में कहा, "भारत बहुत ही बेहतरीन जगह है और वहां के लोग भी बहुत ही अच्छे हैं।"

Shoaib Akhtar- India TV Hindi
Shoaib Akhtar Image Source : YOUTUBE/SHOAIB AKHTAR

लाहौर| पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि भारत तो पाकिस्तान के साथ काम करने के लिए मरा जा रहा है और वह इस्लामाबाद से कभी युद्ध नहीं करना चाहता है। अख्तर ने एक टीवी चैट शो में कहा, "भारत बहुत ही बेहतरीन जगह है और वहां के लोग भी बहुत ही अच्छे हैं। मुझे तो कभी ऐसा नहीं लगा कि उन्हें पाकिस्तान से कोई दुश्मनी है या किसी तरह का युद्ध चाहिए, लेकिन जब कभी भी मैं उनके टीवी को देखता हूं तो ऐसा लगता है मानो कल ही युद्ध होने वाली है।"

उन्होंने कहा, "मैं भारत के काफी जगहों पर गया हूं और उस देश को बहुत ही पास से देखा है। आज मैं यह कह सकता हूं कि भारत पाकिस्तान के साथ काम करने को मर रहा है।"

कोरोनावायरस के मुद्दे पर पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "मुझे उम्मीद है भारत इस घाटे को आने नहीं देगा। मैं उम्मीद करता हूं कि वो बेहतर करें, लेकिन जो कुछ भी इस वक्त हो रहा है वो तो बहुत ही दुर्भाग्यशाली है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल