1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब होटल में ही कुलदीप यादव के साथ विकेटकीपिंग अभ्यास करने लगे ऋषभ पंत, देखें वीडियो

जब होटल में ही कुलदीप यादव के साथ विकेटकीपिंग अभ्यास करने लगे ऋषभ पंत, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 11, 2019 09:33 am IST,  Updated : Aug 11, 2019 09:33 am IST

बारिश के कारण गयाना में पहला वनडे मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया अब त्रिनिदाद पहुँच चुकी है।

Rishabh Pnat, Wicketkeeper Team India- India TV Hindi
Rishabh Pnat, Wicketkeeper Team India Image Source : INSTA SCREEN- @RISHABP

भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के बाद विकटों के पीछे जिम्मा सँभालने के दावेदार माने जाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर है। 

बारिश के कारण गयाना में पहला वनडे मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया अब त्रिनिदाद पहुँच चुकी है। जहां पर ऋषभ पंत और कुलदीप यादव को होटल के कॉरिडोर में अभ्यास करते देखा गया। जिसका वीडियो पंत ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में ऋषभ पंत कीपिंग ग्लव्स के साथ होटल के कॉरिडोर में कुलदीप यादव की स्पिन करती गेंदों को पकड़ने का अभ्यास कर रहे हैं। जिस पर पंत ने कैप्शन देते हुए लिखा, "कहां? कब? क्या?...कोई माफ़ी नहीं....मैं जानता हूँ क्यों"

बता दें की आईसीसी विश्व कप 2019 की हार के बाद टीम इंडिया ने कैरिबियाई दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का सूपड़ा साफ़ किया था। जिसमें ऋषभ पंत ने पहले दो टी20 मैचों में की गई गलतियों से सीख लेते हुए आखिरी मैच में नाबाद 65 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। जिसके बाद कप्तान विराट कोहली ने उन्हें टीम इंडिया में भविष्य का सितारा बताया था।

ऐसे में फैंस को ऋषभ पंत से अब टी20 के बाद वनडे क्रिकेट में भी उनसे इसी तरह की पारी की उम्मीद होगी। पंत टीम इंडिया की वनडे टीम में बतौर फिनिशर भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है। जिसमें वो खुद को साबित कर एक बार वनडे क्रिकेट में भी अपना स्थान पक्का करना चाहेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल