1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC क्रिकेट विश्वकप 2019 में इस तारीख को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

ICC क्रिकेट विश्वकप 2019 में इस तारीख को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 24, 2018 08:42 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 08:42 pm IST

बीसीसीआई के अधिकारी ने मंगलरवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक विश्व कप में 14 के बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी जो राउंड रोबिन आधार पर एक-दूसरे भिड़ेंगी।

भारत बनाम पाकिस्तान- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान

कोलकाता: अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में एशिया की दो चिरप्रतिद्वंद्वी टीमें, भारत और पाकिस्तान 16 जून को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड अगले साल 30 मई से 14 जुलाई के बीच विश्व कप की मेजबानी करेगा।

बीसीसीआई के अधिकारी ने मंगलरवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक विश्व कप में 14 के बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी जो राउंड रोबिन आधार पर एक-दूसरे भिड़ेंगी।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगी। इस संस्तुति को आईसीसी बोर्ड द्वारा पुष्ट किया जाना बाकी है।

आईसीसी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच के बीच 15 दिनों के अंतर की लोढ़ा समिति की सिफारिश को मानते हुए कहा कि भारत विश्व कप में अपना पहला मैच दो जून के बजाए पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। यह भी फैसला लिया गया है कि भारत 309 दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलेगा। पहले के मुताबिक इसमें 92 दिनों की कटौती की गई है।

घरेलू टेस्ट मैचों की संख्या को हालांकि बढ़ा कर 15 से 19 कर दिया गया है। बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि भारत दिन-रात प्रारूप के टेस्ट मैच नहीं खेलेगा। इसका कारण आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के मैचों का दिन-रात प्रारूप में न होना बताया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल