1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, मिताली राज को फिर नहीं मिली जगह

महिला क्रिकेट: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, मिताली राज को फिर नहीं मिली जगह

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2019 08:02 am IST,  Updated : Feb 08, 2019 08:02 am IST

 न्यूजीलैंड ने पहले मैच में शानदार जीत हासिल करते हुए तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। 

हरमनप्रीत कौर- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : BCCI

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में शानदार जीत हासिल करते हुए तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। 

इस मैच में भारत की नजरें बराबरी पर हैं तो वहीं किवी टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। 

भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। अनुजा पाटिल के स्थान पर मानषी जोशी को अंतिम एकादश में जगह दी है। किवी टीम ने भी एक बदलाव हुआ है। फ्रांसेस मैक्के के स्थान पर एना पेटरसन टीम में आई हैं।

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रिया पूनिया, जेम्मिाह रोड्रिगेज, डायलान हेमलता, दीप्ति शर्मा, मानषी जोशी, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरूंधती रेड्डी, राधा यादव, पूनम यादव।

न्यूजीलैंड: एमी सैटर्थवेट (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डेविने, केटलिन गुरी, कैटी माíटन (विकेटकीपर), लेघ कास्पेरक, हनाह रोवे, एमेलिया केर, ली ताहूहू, रोजमैरी माइर, एना पेटरसन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल